रामपुर, दिसम्बर 2 -- राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने कृषि विकास और किसान कल्याण विभाग के उप सचिव संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मणों पर अमर्यादित बयान को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सोपा।ज्ञापन में उन्होंने लिखा कि वर्मा ने अपने बयान में ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है वह समाज के लिए असहनीय है। परिषद ने मांग की है कि वर्मा के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और उन्हें उनके पद से हटाया जाए।लिखा कि यह कोई सामान्य प्रशासनिक भूल का मामला नहीं है यह एक कार्य लोक सेवक द्वारा देश की जनता के बीच गंभीर कदाचार,असमंजस्य,आपसी द्वेष और घृणा पैदा करने का प्रत्यक्ष और दुर्भावना पूर्ण प्रयास है। जिससे राष्ट्रीय सदभाव धर्मनिरपेक्ष तने-बाने और राष्ट्र की अखंडता को सीधे चुनौती दी जा रही है ।इस निंदनीय कृत्य की सार...