चम्पावत, जून 23 -- चम्पावत। आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) के अधिकारी मनीष कुमार ने चम्पावत के डीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह यहां आने से पूर्व ऊधमसिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप चम्पावत जिले को आदर्श जिला बनाने के लिए विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जन जमस्याओं के तेजी से निस्तारण के विशेष प्रयास किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना मुख्य प्राथमिकता है। 2018 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी मनीष कुमार अब तक उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। चम्पावत के डीएम रहे नवनीत पांडे को कार्मिक एवं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.