हापुड़, जनवरी 21 -- स्नैपचैट पर चेटिंग कर आईएएस की तैयारी करने और शादी का झांसा देकर एक युवती को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी कभी युवतियों को वकील बनकर तो कभी आईएएस की तैयारी करने का झांसा देकर बातों में फंसा लेता था। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया कि 30 दिसंबर को वह दिल्ली एम्स अस्पताल में अपने ताऊ के साथ गया था। शाम को उसके पिता का फोन आया और उन्होंने बताया कि उसकी बहन शाम 6 बजे से घर पर नहीं है। इसकी जानकारी मिलने पर वह घर पहुंचा और मामले की जानकारी की तो पता चला कि बहन का कहीं भी पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन ने उसे बताया था कि प्रयागराज निवासी रामबाबू नाम का लड़का है जिससे वह शादी करना चाहती है। लड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.