आशीष त्रिवेदी, जनवरी 8 -- यूपी में आईएएस-पीसीएस की फ्री कोचिंग की समाज कल्याण विभाग की अभ्युदय कोचिंग में कोर्स कोआर्डिनेटरों की भर्ती में बड़ा खेल सामने आया है। अभ्यर्थियों की पात्रता व अभिलेखों की जांच के लिए बनी तीन विभागीय कमेटियों की आंख में धूल झोंक कर आउटसोर्सिंग कंपनी ने अयोग्य अभ्यर्थियों की भर्ती कर ली। जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। अब अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। पूरा मामला सामने आने के बाद अब कई अधिकारियों पर एक्शन की तलवार लटक गई है। कई लोगों को निबटना तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत 69 कोर्स कोआर्डिनेटर भर्ती किए गए। प्रत्येक जिले में 60 हजार रुपये मासिक मानदेय पर एक-एक कोर्स कोआर्डिनेटर रखा गया। पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को पीसीएस की मुख्य परीक्षा पास करना अनिवार्य था। 48...