लखनऊ, मई 6 -- उत्तर प्रदेश कॉडर वर्ष 2006 बैच के आईएएस अधिकारी कौशल राज शर्मा को तीन साल के लिए दिल्ली में प्रतिनियुक्ति मिली है। चर्चा है कि उन्हें दिल्ली सचिवालय या फिर पीएमओ में महत्वपूर्ण पद पर तैनाती मिल सकती है। वह हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री का सचिव भी बनाया जा सकता है। डीओपीटी के अनुसचिव अंशुमान मिश्रा ने मंगलवार को उन्हें दिल्ली में प्रतिनियुक्ति देने संबंधी आदेश जारी किया। कौशल राज शर्मा 31 अक्तूबर 2019 को वाराणसी के जिलाधिकारी बनाकर भेजे गए थे। पदोन्नति मिलने के बाद उन्हें 7 अक्तूबर 2022 को वहीं का मंडलायुक्त बना दिया गया। वह करीब छह साल तक वाराणसी में रहे। उन्हें प्रधानमंत्री के विश्वास पात्र अफसरों में माना जाता है। उन्हें 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाकर भेजा गया। उसी समय से माना जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.