वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 11 -- फर्जी आईएएस और आईपीएस के खुलासों के बाद गोरखपुर पुलिस ने अब एक फर्जी इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर न सिर्फ लोगों पर रौब जमाता था, बल्कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और सड़क पर चेकिंग के बहाने वसूली भी करता था। सिकरीगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, नेम प्लेट, बैज, स्टार, पेनड्राइव, मोबाइल फोन और एक अल्टो कार बरामद की है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि सिकरीगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि सिकरीगंज कस्बा क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने सिकरीगंज-बेलघाट मार्ग पर डड़िहथ मोड़ के पास एक अल्टो कार (संख्या यूपी 32 एनजे 0853) को रोका। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.