लखनऊ, मई 30 -- भटगांव जमीन अधिग्रहण घोटाले में निलंबित चल रहे आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश के खिलाफ राजस्व विभाग ने चार्जशीट देने के लिए विस्तृत रिपोर्ट नियुक्ति विभाग को भेज दी है। इसमें राजस्व परिषद के तत्कालीन चेयरमैन रजनीश दुबे की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपो पर स्पस्टीकरण मांगा गया हैं। डिफेन्स कारीडोर भूमि घोटाले के समय क्रय समिति के अध्यक्ष लखनऊ के डीएम के रूप में अभिषेक प्रकाश थे। फर्जी पट्टे के आधार पर मुआवजा दिया गया। राजस्व संहिता की धारा 76(3) के तहत 5 वर्ष पूरे हुए बिना किसानों को असंक्रमणीय से संक्रमणीय भूमिधर दर्ज कर दिया गया। कुछ अनुसूचित जाति के पट्टेदारों की भूमि गैर अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को बेचने की अनुमति नियमविरुद्ध ढंग से तथ्यों को छिपाकर दी गई। साजिश के तहत ग्राम समाज की भूमि का मुआवजा दिया गया। क्रय समिति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.