हमीरपुर, दिसम्बर 2 -- मौदहा, संवाददाता। आईएएस अधिकारी के बिगड़े बोल से नाराज ब्रह्म संस्कार एवं कल्याण समिति के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं एसडीएम को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें बेटियों का अपमान करने वाले अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की। ब्राम्हण समाज के बेटियों के अपमान जनक टिप्पणी करने ब्रह्म संस्कार एवं कल्याण समिति ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कहा कि आईएएस अधिकारी समाज की बहन-बेटियों का अपमान कर माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। इसलिए जल्द ही ऐसे अधिकारी को सेवा से बर्खास्त किया जाए। इसके साथ ही सख्त कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जाए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश त्रिवेदी, शिबू महाराज, बृजेंद्र गौतम, विवेक दीक्षित, रेवती रमण पाठक, बाबूराम बाजपेई, मूलचंद शुक्ला, गौरव गुप्ता सहित एक दर्जन से अधिक लोग उपस्थ...