संभल, नवम्बर 27 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के तत्वावधान में बुधवार को गणेश कालोनी में बैठक आयोजित की गई। जिसमे आईएएस अधिकारी मध्य प्रदेश संतोष वर्मा के ब्राह्मणों को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रोष जताया है। बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि आईएएस अधिकारी मध्य प्रदेश संतोष वर्मा द्वारा अपने पद की गरिमा को ध्यान में नहीं रखा गया। इससे समूचे ब्राह्मण समुदाय को आघात पहुंचा है। ब्राह्मण समाज आक्रोशित है, तत्काल प्रभाव से कार्यवाही न होने पर ब्राह्मण महासभा आंदोलन करने के लिए पूरे देश में बाध्य होगी। अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पण्डित सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि गुरुवार को ग्यारह बजे उपजिलाधिकारी चंदौसी के माध्यम से प्रधानमंत्री...