बागपत, दिसम्बर 2 -- बागपत। क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को पूर्व छात्रा एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी श्वेता (आईएएस) का स्वागत किया। श्वेता ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प के बल पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा सपने बड़े देखें, मेहनत निरंतर करें और लक्ष्य से कभी विचलित न हों। समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप 2025 में विद्यालय की टीम द्वारा 12 कांस्य पदक व राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर बागपत एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का मान बढ़ाने वाले छात्र अखिलेश चौहान को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार...