गाजीपुर, दिसम्बर 22 -- मरदह। क्षेत्र के लहुरापुर गांव निवासी विवेक सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) में 47वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। विवेक सिंह, धनंजय सिंह एडवोकेट के पुत्र हैं, जबकि उनकी माता नीलम सिंह गृहिणी हैं। विवेक की प्रारंभिक शिक्षा मऊ से हुई। इसके बाद उन्होंने कोटा, राजस्थान में एक वर्ष तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और एमएनआईटी इलाहाबाद से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। दिल्ली में दो वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की। वर्तमान में विवेक बीएचईएल में इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। विवेक की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.