बोकारो, अक्टूबर 1 -- गोमिया, प्रतिनिधि। आईईएल दुर्गा पूजा पंडाल में महाअष्टमी के अवसर पर संधि बलि और दीप दान का धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होकर हिस्सा बनीं और श्रद्धा भाव से मां दुर्गा की आराधना की। पूजा विधि का संचालन पंडित गिरीश दत्त त्रिपाठी ने किया। उन्होंने वेद मंत्रों और धार्मिक विधियों के साथ संधि बलि संपन्न कराई और उपस्थित श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की महिमा के बारे में बताया। दीप दान के समय महिलाओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर देवी मां से अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय समिति के सदस्यों ने बताया कि अष्टमी और नवमी की संधि बेला को विशेष महत्व दिया जाता है। इसी समय महिषासुर का वध कर मां दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.