रांची, जनवरी 24 -- रांची। आईईएलएम यूनिवर्सिटी द्वारा होटल कैपिटल हिल में शनिवार को शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा में परिवर्तन: सीखने के परिणामों में गुणात्मक सुधार, विषय पर प्रिंसिपल-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ निहार अमोनकर (कार्यवाहक कुलपति) रहे। डॉ अमोनकर ने भारतीय विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों पर विदेशी परिसरों के प्रभाव पर अपना विशेष दृष्टिकोण साझा किया। बताया कि 1993 में स्थापित आईआईएलएम यूनिवर्सिटी के पास भविष्य के उद्यमियों और प्रबंधकों को कौशल प्रदान करने का 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में यूनिवर्सिटी स्थापित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...