प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- इंडियन बैंक की पॉलिटेक्निक शाखा की ओर से कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत आईईआरटी में डिजिटल शिक्षा को सशक्त करने की दिशा में पहल की गई। शाखा प्रबंधक आशीष सिंह ने संस्थान के निदेशक डॉ. विमल मिश्र को कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, माइक्रोफोन, स्पीकर और एम्पलीफायर आदि उपकरण प्रदान किए। इस इवसर पर संजय शुक्ल, रजिस्ट्रार महेश प्रसाद मिश्र, प्रो. बलवंत कुमार पांडेय, वीरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. विद्याकांत शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...