प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी) में संचालित इंजीनियरिंग डिप्लोमा के 13 विभिन्न पाठ्यक्रमों, डिप्लोमा मैनेजमेन्ट के तीन एवं पोस्ट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन गुरुवार से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है तथा सभी इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून को सुबह दस एक बजे तक प्रयागराज के विभिन्न केन्द्रों पर कराई जाएगी। अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा तीन जुलाई को सुबह दस से एक बजे तक आईईआरटी परिसर में होगी। आईईआरटी प्रवेश परीक्षा 2026 से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.iertentrance.in पर उपलब्ध होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...