प्रयागराज, जनवरी 31 -- इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने अमेजिंग केरल हवाई टूर पैकेज की घोषणा की है। आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ की ओर से संचालित यह पैकेज छह रात और सात दिन का होगा, जो 22 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चलेगा। इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से कोच्चि जाने तथा त्रिवेंद्रम से लखनऊ लौटने की सुविधा फ्लाइट से दी जाएगी। कोच्चि किला, चीयापारा झरना, मुन्नार, थेक्कडी, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, कुमारकोम, श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर और कोवलम समुद्र तट सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पर्यटन भवन, गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय अथवा वेबसाइट irctctourism.com पर की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...