पटना, सितम्बर 28 -- जदयू प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आईआरसीटीसी घोटाले के खुद अभियुक्त हैं। उनके पिता लालू प्रसाद चारा घोटाले के सजायाफ्ता हैं। नीरज कुमार ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई भी भ्रष्टाचार के एक खरोंच का भी दाग नहीं लगा सकता है। उन्होंने बिहार में न्याय के साथ विकास की अवधारणा को जोड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद ने राजद शासन में अपने भ्रष्ट मंत्रियों और अफसरों द्वारा किए गए घोटालों पर पर्दा डाला। उन्हें बचाया। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि नकलची तो आप हैं। पिता के भ्रष्टाचार की विरासत को आपने अपनाया है। झूठे आरोप की नीति आप अपना रहे हैं। जनता सब जानती है। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.