प्रयागराज, फरवरी 14 -- भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने जापान चेरी ब्लॉसम का मौसम नाम से विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह यात्रा दो अप्रैल से 11 अप्रैल तक की होगी। 10 दिवसीय इस पैकेज में पर्यटकों को टोक्यो, फूजी, क्योटो, ओसाका, हिरोशिमा और मियाजिमा जैसे प्रमुख शहरों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा के दौरान तीन सितारा होटलों में ठहराव, भारतीय भोजन, ट्रैवल इंश्योरेंस और अनुभवी गाइड की सुविधा मिलेगी। पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 3.56 लाख रुपये से शुरू है। बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आईआरसीटीसी की वेबसाइट और लखनऊ कार्यालय में की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...