देवघर, फरवरी 10 -- देवघर प्रतिनिधि इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी के चेयरमैन जितेश राजपाल के अनुज रितेश राजपाल उर्फ गुड़िया की मौत मंगलवार सुबह हो गयी। इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी व संतालपरगना चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य 47 वर्षीय रितेश पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। एम्स देवघर से उनका इलाज चल रहा था। अपराह्न बेला में शिवगंगा के पश्चिमी तट स्थित महाश्मशान में रितेश राजपाल का अंतिम संस्कार किया गया। शवयात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। नम आंखों के बीच गुड़िया को बड़े भाई राजेश राजपाल के पुत्र लविश राजपाल ने मुखाग्नि दी। रितेश के अंतिम दर्शन करने के लिए पूर्व विधायक नारायण दास सहित बड़ी संख्या में लोग घर पहुंचे व श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं शव यात्रा में संतालपरगना चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी के वाई...