गिरडीह, जुलाई 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आईआरबी जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी 45 वर्षीया बबीता देवी पति मनोज पासी है। आईआरबी जवान मनोज आईआरबी-9 डीएसपी के आवास में खाना बनाने का कार्य करता है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इस संबंध में नगर थाना में भी अब तक किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई आवेदन नहीं आया है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। घटना को लेकर बताया जाता है कि घटना के समय मनोज ड्यूटी गया हुआ था जबकि उसका छोटा बेटा गुपचुप खाने बाजार गया हुआ था। वहीं उसका बड़ा बेटा पलामू में रहता है। छोटा बेटा जब गुपचुप खाकर बाजार से लौटा तो देखा कि उसकी मां फांसी के फंदे से लटक रही है। इसके बाद उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.