चतरा, जनवरी 19 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। चतरा के बलबल में रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हुई आईआरबी के जवान अनिल कुमार का शव सोमवार को उनके पैतृक गांव सोनपुर बीघा गांव पहुंचा। मृतक जवान का शव आईआरबी के पदाधिकारी और जवानों के द्वारा फूल लदे वाहन से पूरे सम्मान के साथ गांव लाया गया। इस दौरान पूरे रास्ते में जवान के शव को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान लोगों के द्वारा लगाया जा रहे अनिल कुमार अमर रहे के नारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। पांडे पुर बाजार में मृतक जवान के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। मृतक जवान का शौक उसके घर के दरवाजा पर पहुंचते हैं परिजनों के करुण चित्कार से पूरा माहौल गमगीन बना रहा। मालूम हो कि आईआरबी जवान अनिल कुमार चतरा के बलबल द्वारी में लगे मेला में ड्यूट...