हल्द्वानी, फरवरी 5 -- कालाढूंगी। आईआरबी प्रथम वाहिनी में गुरुवार को स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डीएम ललित मोहन रयाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने समारोह की समस्त व्यवस्थाओं एवं मेले के आयोजन हेतु वाहिनी के दल द्वारा लगाए गए स्टालों का भी स्थलीय भ्रमण कर जायजा लिया। वाहिनी खेल ग्राउंड में 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की पाइप बैंड टीम द्वारा मनमोहक धुन का शानदार प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस दौरान उप सेनानायक बिमल कुमार आचार्य, शिविरपाल अजय कुमार आर्या, सूबेदार सैन्य सहायक योगेंद्र सिंह अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...