रांची, फरवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी राखी निशा उरांव को आयकर आयुक्त रैंक (सीआईटी) में प्रोन्नति और पदस्थापना मिली है। वह पूर्व में झारखंड सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थीं और पंचायती राज निदेशक के पद पर कार्यरत थीं। बता दें कि कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत नियुक्ति समिति (कैबिनेट) ने मंगलवार को राजस्व विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 151 अधिकारियों को आयकर आयुक्त के पद पर पदोन्नत करने का फैसला किया है। इसमें निशा उरांव का नाम भी शामिल हैं। यह पदोन्नति वेतन मैट्रिक्स के लेवल-14 में पैनल वर्ष 2026 के लिए की गई है, जो पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक लागू रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...