बुलंदशहर, दिसम्बर 19 -- क्षेत्र के ढोरी मोहल्ला निवासी निकुंज गोस्वामी का आईआरईएस में चयन हुआ है। जिसके बाद से परिवार में खुशी की लहर है। उनके संबंधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। निकुंज गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई खुर्जा के एनआर पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की। इसके साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। वर्ष 2020 में उनका चयन सीपीडब्लूडी में हो गया और वर्तमान में दिल्ली स्थित कार्यालय में अवर अभियंता पद पर कार्यरत हैं। इसके बाद भी उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी और नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी में जुटे रहे। पिछले चार सालों से वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। इस वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद साक्षात्कार किया। अब उनका चयन आईआरईएस में हुआ है। उनके बहनोई अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.