नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अधिकांश लोकतांत्रिक देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) ने अपने यहां मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए इसी तरह का तरीका अपनाने पर बल दिया है। भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा 'लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन' पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने आए 42 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों और 27 देशों के मिशन प्रमुख ने सर्वसम्मति से अपने यहां भी मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए अपनी-अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। 'लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर भारत के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन' (आईआईसीडीईएम-2026) के अंतिम दिन विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों ने 'शुद्ध' मतदाता सूची बनाने और हर मतदाता को फोटो पहच...