नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- नई दिल्ली। औद्योगिक उत्पादन का अक्तूबर का आंकड़ा एक दिसंबर को जारी किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को जानकारी दी गई। अखिल भारतीय औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) आंकड़ा आमतौर पर हर महीने की 28 तारीख को या अगर 28 तारीख को छुट्टी होती है तो अगले कार्य दिवस पर जारी किया जाता है। चूंकि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के सकल घरेलू उत्पाद के तिमाही अनुमानों को औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के साथ ही जारी किया जाना है, इसलिए अक्टूबर 2025 के अखिल भारतीय औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के प्रकाशन की तारीख को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...