कानपुर, जनवरी 11 -- मेट्रो ने व्यवसायिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए आईआईटी से मोतीझील तक आठ मेट्रो स्टेशनों पर कियॉस्क (स्टॉल) खोलने के टेंडर जारी किए हैं। अभी यहां पर 20 आउटलेट्स चल रहे हैं, जिसमें खान-पान, इलेक्ट्रॉनिक, जिम और मेडिसिन से जुड़े आउटलेट्स हैं। अब कुल संख्या 41 कियोस्क खुलेंगे। 23 फरवरी तक वेबसाइट टेंडर जमा होंगे। upmetrorail.com से स्टेशनों पर कियॉस्क खोलने के लिए इच्छुक लोग और संस्थाएं जानकारी ले सकते हैं। एनजीओ और स्वयं सहायता समूह Rs.500 रुपये प्रतिदिन और व्यावसायिक स्टॉल के लिए मात्र Rs.1250 रूपए प्लस जीएसटी प्रतिदिन की दर पर स्टॉल लगाने की सुविधा है। बुक फेयर के लिए मात्र Rs.700 (200 वर्ग फीट), Rs.900 (300 वर्ग फीट) और Rs.1100 (400 वर्ग फीट) प्रतिदिन के दर पर स्टॉल लगाने की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.