देहरादून, फरवरी 23 -- रुड़की। आईआईटी रुड़की में चतुर्थ रुड़की वाटर कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें जल संरक्षण और प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समारोह के मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद के. पॉल मौजूद रहे। कार्यक्रम में रीयूज वाटर, स्प्रिंग पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन तथा सतत जल संसाधन प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। संस्थान के निदेशक प्रो. केके पंत ने जल संकट को गंभीर चुनौती बताते हुए नवाचार आधारित समाधान अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर एनआईएच के निदेशक सहित कई वैज्ञानिक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...