देहरादून, फरवरी 14 -- रुड़की। आईआईटी रुड़की परिसर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एनसीसी के वरिष्ठ स्कंध कैडेट्स "सी" प्रमाण पत्र की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। परीक्षा में करीब 731 कैडेट्स ने भाग लिया। आयोजन कर्नल वीरेंद्र नेगी व ले. कर्नल वीरेंद्र चौहान के निर्देशन में संपन्न हुआ। ड्रिल, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट व करेंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे गए। निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने एनसीसी को युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और देशभक्ति विकसित करने वाला महत्वपूर्ण संगठन बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...