रुडकी, फरवरी 16 -- आईआईटी रुड़की ने एक बार फिर तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में श्रेष्ठता सिद्ध की है। संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. सिद्धार्थ खरे के नेतृत्व वाले स्टार्टअप भूमिकम कंपनी को देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र (एनसीआईआईपीसी) और स्टार्टअप इंडिया (डीपीआईआईटी) एआई ग्रैंड चैलेंज 2025 के दूसरे चरण के लिए देश के शीर्ष छह स्टार्टअप्स में चुना गया है। यह चयन प्रॉब्लम स्टेटमेंट-10 के तहत किया गया है। इसका मुख्य विषय सैटेलाइट इमेजरी में बदलाव की पहचान करना है। यह प्रोजेक्ट राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जिम्मेदार एआई के व्यापक विषय के अनुरूप है, जो देश की सीमाओं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की निगरानी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.