मथुरा, मार्च 21 -- बरसाना/मथुरा। बरसाना रोपवे का संचालन तब तक शुरू नहीं होगा, जब तक आईआईटी रुड़की द्वारा सेफ्टी ऑडिट करने के बाद हरी झंडी नहीं दिखा दी जाती। आईआईटी रुड़की की टीम कब आयेगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है। उधर रोपवे में तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने के लिए विप्रा के एक्सईएन व रोपवे के इंजीनियरों की टीम ने गुरुवार को भी जांच की। गुरुवार को खाली ट्रॉलियों का ट्रायल किया गया। मंगलवार को बरसाना स्थित राधा रानी मंदिर जाने वाले रोपवे की ब्रेक फेल हो जाने से तीन ट्रॉलियां प्लेटफार्म से टकरा गईं थीं। ब्रेक फेल होने से 18 श्रद्धालुओं की जान शामत में फंस गई थी। इसके बाद से रोपवे का संचालन बंद कर दिया गया है। बुधवार को पुलिस ने रोपवे संचालन करने वाली कंपनी के दो मालिकों, मैनेजर और ऑपरेटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रोपवे संचालन करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.