कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर। सीथ्रीआई हब, आईआईटी, कानपुर ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), भिलाई स्टील प्लान्ट (बीएसपी) में अत्याधुनिक सुरक्षा संचालन केंद्र एसओसी) की स्थापना कर उसे लाइव किया। आईआईटी के निदेशक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल और सेल भिलाई स्टील प्लांट के निदेशक (प्रभार) सीआर महापात्रा ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक अवसंरचनाओं में से एक की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीथ्रीआईहब के सीईओ डॉ. तनिमा हाजरा ने बताया कि एसओसी सूचना प्रौद्योगिकी और परिचालन प्रौद्योगिकी दोनों की साइबर प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अभिकल्पित किया गया है। यह उन्नत विश्लेषण, मशीन लर्निंग और विशेषज्ञ निगरानी का उपयोग करते हुए संगठनों को जोखिम न्यूनीकरण, विनियामक मानकों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.