धनबाद, जून 5 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी में 23 जून से एक सप्ताह का विशेष ग्लोबल इनिशिएटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क्स (जीआईएएन) पाठ्यक्रम शुरू होगा। इनवर्स मेथड्स और मशीन लर्निंग: जियोसाइंसेज में अनुप्रयोग विषय पर यह पाठ्यक्रम संस्थान के एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित होगा। डॉ सौमेन मैती एसोसिएट प्रोफेसर, एप्लाइड जियोफिजिक्स नेतृत्व करेंगे। विदेशी फैकल्टी के रूप में प्रो मृणाल मार्गदर्शन देंगे। पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या 50 है। 16 जून तक रजिस्ट्रेशन हो सकता है। वहीं 23 जून से 27 जून तक आईआईटी सिक्स सिग्मा ग्रीन बेल्ट पर शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। गणित और कंप्यूटिंग विभाग की ओर यह आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.