वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू का सालाना सामाजिक-सांस्कृतिक महोत्सव 'काशीयात्रा' इस वर्ष 15 जनवरी से शुरू होगा। मुख्य आयोजन 16, 17 और 18 जनवरी को होंगे, जिसमें देशभर के तकनीकी छात्र अपने कलात्मक पक्ष का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष डीजे नाइट्स में बॉलीवुड गायक मोहित चौहान मंच सजाएंगे, जबकि गायक और गीतकार बिस्मिल शास्त्रीय और सूफी संगीत की महफिल सजाएंगे। हर वर्ष काशीयात्रा देश-भर से हजारों विद्यार्थियों, कलाकारों और कला-प्रेमियों को एक मंच पर लाकर सृजनशीलता, प्रतिभा और एकता की भावना का उत्सव मनाती है। इस साल भी देश के विभिन्न संस्थानों से 1800 से ज्यादा प्रतिभागी काशीयात्रा में शामिल होंगे। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने 'काशीयात्रा-2026' के लिए शुभकामनाएं देने के साथ ही आयोजन से जुड़े विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.