कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर में शतरंज क्लब, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की मदद से सात फरवरी को संस्थान का पहला फिडे-रेटेड ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट योगा हॉल, न्यू स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में आयोजित होगा। प्रतियोगिता नौ राउंड स्विस सिस्टम प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें समय नियंत्रण 10 मिनट और प्रति चाल पांच सेकंड की वृद्धि होगी। टूर्नामेंट में कुल 2,00,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता के विजेता को 40,000 रुपये, द्वितीय स्थान वाले खिलाड़ी को 25,000 और तृतीय स्थान वाले खिलाड़ी को 15,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। नकद पुरस्कार 20वें स्थान तक प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ वयोवृद्ध (50 वर्ष से अधिक), श्रेष्ठ महिला तथा विभिन्न रेटिंग श्रेणियों (160...