रुडकी, जनवरी 5 -- आईआईटी ने स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में वैश्विक चुनौतियों और समाधानों पर केंद्रित एहेड 2025 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन औरपांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इसका उद्देश्य साक्ष्य-आधारित अनुसंधान के जरिए सार्वजनिक नीति और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करना था। सम्मेलन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और विकास में वैश्विक व्यवधान: चुनौतियां, नवाचार और 21वीं सदी के मार्ग रखा गया था। इसमें जलवायु परिवर्तन, डिजिटल स्वास्थ्य प्रणालियों, पोषण, स्वास्थ्य वित्तपोषण और लैंगिक असमानता जैसे 10 महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के संयोजक डॉ. प्रताप सी मोहंती और सह संयोजक डॉ. मनीष के अस्थाना ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश-विदेश के जाने-माने विद्वानों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.