वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक विशेष आउटरीच एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के आउटरीच एवं इंडस्ट्री रिलेशंस अनुभाग द्वारा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के सहयोग से एबीएलटी-4 सभागार में हुआ। स्वागत करते हुए डॉ. किशोर पी. सरवाडेकर ने शैक्षणिक संस्थानों और राष्ट्रीय अनुसंधान संगठनों के बीच सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। डीन (फैकल्टी अफेयर्स) प्रो. एनके मुखोपाध्याय ने स्वामी विवेकानंद के विचारों की वर्तमान प्रासंगिकता पर विचार रखे। डॉ. तपस के. नंदी ने वैज्ञानिक अनुसंधान, अनुशासन और टीमवर्क की भूमिका पर चर्चा की। मुख्य अतिथि डॉ. डिंपल दत्ता वैज्ञानिक बीएआरसी मुंबई ने प्रशिक्षण व अनुसंधान अवसरों की जानकारी दी। अध्यक्षीय संबोधन में निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.