धनबाद, अगस्त 6 -- धनबाद आईआईटी आईएसएम धनबाद एवं क्षेत्रीय सुदूर संवेदन केंद्र-पूर्व (आरआरएससी-ईस्ट), एनआरएससी इसरो, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम चंद्रयान तीन की ऐतिहासिक सफल लैंडिंग की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि एवं जागरुकता बढ़ाना है। जिले के आठ स्कूलों के नौवीं एवं उससे ऊपर के लगभग 350 छात्र भाग लेंगे। कार्यक्रम में इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक, अधिकारी एवं अन्य विशेषज्ञ कार्यक्रम में भाग लेंगे। छात्रों से संवाद करेंगे। तकनीकी व्याख्यान, क्विज, अंतरिक्ष प्रदर्शनी समेत अन्य गतिविधियां होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.