वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने गुरुवार को दो नए विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की। प्रो. राम शरण सिंह को रासायनिक अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विभाग और प्रो. कृष्णकान्त पाठक को जानपद अभियांत्रिकी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इसके अतिरिक्त वास्तुकला, योजना एवं अभिकल्प विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. रबी नारायण मोहंती को एक वर्ष का कार्य विस्तार देने का आदेश भी निदेशक ने दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.