कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर में होने वाले एशिया के सबसे बड़े तकनीकी व उद्यमिता महोत्सव टेककृति 2026 की शुरुआत हो चुकी है। 32वें टेककृति के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें देश-विदेश के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने आते हैं। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित इंडस्ट्री के उद्यमियों के साथ संवाद करने, नवाचार प्रस्तुत करने, प्रौद्योगिकी व उद्यमिता के नए विकासों को एक प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलता है। इच्छुक छात्र, तकनीकी युवा व एंटरप्रिन्योर्स https://techkriti.org पर पंजीकरण कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...