कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर। दुर्गाप्रसाद विद्या निकेतन की प्रधान शाखा गुजैनी में विद्यालय की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद-विदाई ''सायोनारा'' का पुष्पांजलि सभागार में आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक केए दुबे ''पद्मेश'' ने 12वीं में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को मेडिकल एवं आईआईटी. में सेलेक्ट होने पर 25,000 रुपये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों को श्रेष्ठतम अंक प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। सचिव सिद्धार्थ दुबे ने बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...