वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में एक करोड़ रुपये से ऊपर की हर खरीद अब निगरानी के दायरे में होगी। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर आईआईटी में इंटीग्रिटी पैक्ट लागू किया गया है। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से संस्थान के लिए दो आईईएम (स्वतंत्र बाह्य मॉनीटर) भी नियुक्त किए गए हैं। शुक्रवार को संस्थान में दोनों अधिकारियों का स्वागत किया गया और निदेशक के साथ उनकी बैठक हुई। भारत सरकार की तरफ से संस्थानों में भ्रष्टाचार रोकने और पारदर्शिता बनाने के लिए इंटेग्रिटी पैक्ट लागू किया जाता है। आईआईटी बीएचयू ने भी अपने यहां इसे लागू कर लिया है। इसके अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय की तरफ से रिटायर आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव और रिटायर आईपीएस राजीव रंजन वर्मा को आईआईटी का बाह्य मॉनीटर चुना गया है। इंटीग्रिटी पैक्ट के मुताब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.