रांची, दिसम्बर 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के छात्र हृतम गोल्डार ने एशिया के सबसे बड़े अंतर-कॉलेज सांस्कृतिक महोत्सव 'मूड इंडिगो-2025' में आयोजित प्रतियोगिता 'हिस्टीरिया: वॉर ऑफ डीजे' में प्रथम पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे द्वारा किया गया था। मूड इंडिगो देशभर के युवा कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान करने के लिए जाना जाता है, जहां रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और प्रस्तुति क्षमता की कड़ी परीक्षा होती है। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए डीजे कलाकारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में हृतम गोल्डार ने अपनी बेहतरीन लयबद्धता, तकनीकी दक्षता और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की क्षमता से निर्णायकों का दिल जीत लिया। संस्थान के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना और शिक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.