वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी संवाद। फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के जज कुलदीप सिंह की अदालत में मंगलवार को आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुराचार के मामले में सुनवाई हुई। छात्रा से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी आनंद चौहान के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने जिरह की। इस दौरान उनके सहयोगी अधिवक्ता संजीव चौबे, कुंदन सिंह और अभियोजन की तरफ से एडीजीसी मनोज गुप्ता मौजूद रहे। प्रकरण के अनुसार बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात आईआईटी की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। छात्रा ने तीनों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल का नाम प्रकाश आया। वहीं, आरोपी कुणाल पांडे और सक्षम पटेल की ओर से जिरह के लिए पांच फरवरी की तिथि नियत की गई।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.