वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू), वाराणसी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित फोरम फॉर इंफॉर्मेशन रिट्रीवल इवैल्यूएशन (फायर-2025) की 17वीं बैठक का चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज 17 दिसंबर, 2025 (बुधवार) को देव एवं वर्धना गोस्वामी व्याख्यान कक्ष परिसर में विधिवत शुभारंभ हुआ। यह सम्मेलन 20 दिसंबर, 2025 तक चलेगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एवं मुख्य संरक्षक प्रो. अमित पात्रा, माननीय निदेशक, आईआईटी (बीएचयू) रहे। इस अवसर पर देश-विदेश से आए अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविद, शोधकर्ता एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। अपने उद्घाटन संबोधन में प्रो. अमित पात्रा ने डिजिटल युग में सूचना पुनर्प्राप्ति (Information Retrieval) के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डेटा आधारित इस युग में सूचन...