वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में दो नए सदस्यों को जोड़ा गया है। कुलसचिव सुमित कुमार बिस्वास की तरफ से गुरुवार को यह सूचना जारी की गई। दो सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर यह नई नियुक्तियां की गई हैं। नए बोर्ड सदस्यों में गणितीय विज्ञान विभाग की प्रो. सांत्वना मुखोपाध्याय और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. सत्यब्रत जित को जोड़ा गया है। इनका कार्यकाल एक जनवरी से दो वर्षों के लिए होगा। इनकी नियुक्ति इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. राजीव कुमार सिंह और भौतिकी विभाग के प्रो. संदीप चटर्जी के स्थान पर हुई है। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने इनके कार्यकाल की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...