वाराणसी, दिसम्बर 6 -- वाराणसी, संवाददाता। फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के जज कुलदीप सिंह ने शनिवार को बीएचयू आईआईटी की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में सुनवाई की। इस दौरान पीड़िता के साथी छात्र से आरोपी आनन्द चौहान के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने जिरह की। कोर्ट ने जिरह जारी रखते हुए अगली सुनवाई के लिए नौ दिसंबर की तिथि तय की है। इस मामले में दो आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल से जिरह पहले ही हो चुकी है। सुनवाई के समय कोर्ट में अभियोजन की तरफ से एडीजीसी मनोज गुप्ता उपस्थित थे। प्रकरण के अनुसार बीएचयू परिसर में 02 नवंबर 2023 की रात आईआईटी की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल क...