वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू वाराणसी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र आयुष्मान शुक्ल ने प्लेसमेंट ड्राइव में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी मीशो में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर (एसडीई) के पद पर 57 लाख रुपये वार्षिक सीटीसी के साथ चयन पाकर विभाग का नाम रोशन किया है। यह पैकेज इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में इस वर्ष का सबसे ऊंचा पैकेज बताया जा रहा है। आयुष्मान का चयन डे वन, स्लाट जीरो में हुआ। जिसे कैंपस की सबसे प्रतिष्ठित स्लॉट कैटेगरी माना जाता है। प्रतापगढ़ निवासी आयुष्मान शुक्ला ने अपने कठिन परिश्रम और तकनीकी कौशल के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उनके पिता मनोज शुक्ल प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में बतौर फार्मासिस्ट हैं। मां नीलिमा शिक्षिका हैं। दो भाई बहन में बड़े आयुष्मान शुरू से ही पढ़ने में होश...