धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता वतन को जानो-यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत धनबाद पहुंचे जम्मू-कश्मीर के 125 छात्र-छात्राओं ने सोमवार को आईआईटी आईएसएम धनबाद पहुंचे। आईआईटी में स्वागत किया गया। जम्मू और कश्मीर के छह अलग-अलग जिलों के युवा एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के तहत छात्र-छात्राओं ने तीन घंटे का समय बिताया। इस दौरान अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं को देखा। खनन प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र टैक्समिन, वर्चुअल रियलिटी लैब और सैंडविक माइनिंग जैसी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। युवाओं ने कहा कि यहां आकर काफी कुछ सीखने का मौका मिला। अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर सीईओ आकांशा सिन्हा, सोमेलिया चौधरी, देबाशीष चटर्जी समेत अन्य सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.