सहारनपुर, जुलाई 11 -- सहारनपुर। शुक्रवार को एकल अभियान के प्रभाग पी-5 का सात दिवसीय नैपुण्य वर्ग उत्साह और नई ऊर्जा के साथ आरंभ हुआ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के सहारनपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईएमटी की निदेशक प्रो. अंजू वालिया ने दीप प्रज्जवलित कर मां भारती के चरणों में आहुति अर्पित की। मुख्य वक्ता ओमप्रकाश शर्मा ने एकल अभियान की पंचमुखी योजना शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, स्वरोजगार और संस्कार पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे ग्रामीण भारत के समग्र विकास की दिशा में एक सशक्त प्रयास बताया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. करण सिंह सैनी और विशिष्ट अतिथि रविन्द्र मिगलानी ने भी अपने विचार साझा किए। वर्गाधिकारी एवं संभाग अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रशिक्षण वर्ग का संचालन किया जा रहा है। आईआईटी रुड़की के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.